
कौन चला रहा था Cyrus Mistry की कार
मुंबई के पास पालघर में रविवार को हुए ऐक्सिडेंट में टाटा सन्स के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की मौत हो गई। जिस मर्सिडीज कार ऐक्सिडेंट में सायरस मिस्त्री और एक अन्य की मौत हुई है, यह कार मुंबई की एक जानीमानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अनाहिता पंडोले (55) चला रही थीं।
प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने गलत दिशा (बांये से) से एक दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की थी। अनीता के पति डेरियस पंडोले (60) बच गए, वहीं मिस्त्री (54) और डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले की मौत हो गई।
मिस्त्री और जहांगीर पिछली सीटों पर बैठे थे, वहीं डेरियस अगली सीट पर थे और गाड़ी अनाहिता चला रही थीं। लग्जरी कार तेज रफ्तार से एक डिवाइडर से टकराई जिसके बाद दर्दनाक हादसा हुआ। सभी लोग अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे।
0 Response to "कौन चला रहा था Cyrus Mistry की कार "
Post a Comment