-->
OTT Free में देखने का ज़बरदस्त तरीक़ा

OTT Free में देखने का ज़बरदस्त तरीक़ा

नई दिल्ली। आजकल लोग थिएटर और टीवी छोड़ OTT प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं। वीकेंड्स पर खासौतर से लोग Netflix, Amazon Prime, Hotstar, Zee5 जैसी ऐप्स को समय बिताने लगे हैं। हालांकि, इन सभी ऐप्स के लिए यूजर्स के पास एक एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। इसके बाद ही वो इन ऐप्स के कंटेंट का मजा ले सकते हैं। लेकिन कई लोग इन ऐप्स की मूवीज और सीरीज तो देखना चाहते हैं लेकिन उनके पास सब्सक्रिप्शन नहीं होता है। ऐसे में वो क्या कर सकते हैं ये हम आपको यहां बताएंगे। हम आपको कुछ ऐप्स के बारे में बताएंगे कि आप Netflix, Amazon Prime, Hotstar, Zee5 की मूवीज या सीरीज को फ्री में कैसे देख सकते हैं।

Popcorn Time- इसे आपको APK द्वारा डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल पर जाना होगा। फिर आपको Popcorn Time लिखकर सर्च करना होगा। फिर यहां दी वेबसाइट पर जाकर आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। यहां से आप फ्री मूवीज या सीरीज देख पाएंगे।

Torrentvilla- इसके जरिए भी आप फ्री में मूवीज देख पाएंगे। यह एंड्रॉइड डिवाइस के लिए है। यहां पर आप एक्शन एडवेंचर, साइंस-फाई, हॉरर, क्राइम, रोमांस, कॉमेडी, फैंटेसी, हिस्ट्री, मिस्ट्री, ड्रामा, म्यूजिकल, वॉर, कॉमिक साइंस फिक्शन जैसी सीरीज देख सकते हैं।

VideoBuddy- यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको यूट्यूब की भी वीडियोज देखने को मिल सकती हैं। यहां से आप मूवीज भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप आपको बेहद पसंद आएगी

Cyberflix TV- यह एक हाई स्पीड सर्वर ऐप है जो आपको अलग-अलग टीवी शो और फिल्में देखने को विकल्प देता है। यहां पर आपको विज्ञापन नहीं मिलते हैं जिससे आपको अनुभव दोगुना हो जाता है।

Unlock My TV- यहां पर फ्री मूवीज और वेब सीरीज देखी जा सकती हैं। यहां पर आपको नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम की सीरीज और मूवीज मिल जाती हैं।

2 Responses to "OTT Free में देखने का ज़बरदस्त तरीक़ा"