हमेशा के लिए बंद होने जा रही शताब्दी और राजधानी Trains
बड़ी खबर रेलवे से आ रही है जहां रेलवे ने बताया है की राजधानी और शताब्दी ट्रेनें जल्द ही बंद होने वल्ली है , इनकी जगह अब वंदे भारत Train लेने जा रही है
दो कुर्सीयान (चेयरकार) वंदे भारत ट्रेन चलाने के बाद रेल मंत्रालय इस साल शयन (स्लीपर) सुविधा वाली वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी कर रहा है।
सेमी हाई स्पीड ट्रेन में तमाम खूबियां होंगी, लेकिन रेलवे की सबसे तेज राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से तीन घंटे पहले पहुंचने के कारण वंदे भारत यात्रियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेंगी। ईंधन की खपत कम होने के साथ यात्रियों को सफर का नया अनुभव कराएंगी। रेल मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन तकनीक है जिससे इसकी रफ्तार में काफी सुधार हुआ है। इसका डिजाइन 160-180 किमी प्रतिघंटा (सेमी हाई स्पीड) के लिए किया गया है। यह ट्रेन एल्युमिनियम धातु से बनाई जाएंगी। जिससे यह हल्की और कम ईधन खपत वाली होंगी। यात्री सुरक्षा व सुविधा के मामले में विश्व स्तरीय होगी।
0 Response to "हमेशा के लिए बंद होने जा रही शताब्दी और राजधानी Trains"
Post a Comment