-->
आलू के खेत में निकले सोने के सिक्के

आलू के खेत में निकले सोने के सिक्के

चंदन कुमार, बक्सर : बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां खेत में काम करने के दौरान एक महिला को प्राचीन समय का सोने का सिक्का मिला। उसने ये बात परिजनों को बताई। जिसके बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई। यही नहीं जहां से महिला को ये सोने का सिक्का मिला वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण खुदाई में जुट गए। इस दौरान कुल तीन सोने के सिक्के ग्रामीणों को मिले।

बिहार के इस गांव में मिला प्राचीन खजाना!

बक्सर के इस गांव में खेत से पुराने सोने के सिक्के मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ग्रामीणों को उस जगह से हटाया गया। साथ ही इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दे दी गई। पूरा मामला नावानगर के सोनवर्षा ओपी स्थित गिरिधर बराव गांव का है। यहीं एक खेत से खुदाई के दौरान तीन सोने का सिक्का मिलने के बाद पुलिस ने वहां पहरा बढ़ा दिया। चंदन कुमार, बक्सर : बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां खेत में काम करने के दौरान एक महिला को प्राचीन समय का सोने का सिक्का मिला। उसने ये बात परिजनों को बताई। जिसके बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा शुरू हो गई। यही नहीं जहां से महिला को ये सोने का सिक्का मिला वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण खुदाई में जुट गए। इस दौरान कुल तीन सोने के सिक्के ग्रामीणों को मिले।

बिहार के इस गांव में मिला प्राचीन खजाना!

बक्सर के इस गांव में खेत से पुराने सोने के सिक्के मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। ग्रामीणों को उस जगह से हटाया गया। साथ ही इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दे दी गई। पूरा मामला नावानगर के सोनवर्षा ओपी स्थित गिरिधर बराव गांव का है। यहीं एक खेत से खुदाई के दौरान तीन सोने का सिक्का मिलने के बाद पुलिस ने वहां पहरा बढ़ा दिया।

ग्रामीणों की जुटी भीड़ तो पुलिस ने संभाला मोर्चा

गिरिधर बराव गांव में प्राचीन सोने के सिक्के मिलने की पुष्टि सोनवर्षा ओपी थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने भी किया है। उन्होंने बताया कि स्व. धनेश्वर महतो की पत्नी खेत में एक बांस का खूंटा निकालने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान खूंटा उखाड़ते ही वहां उन्हें एक सोने का सिक्का मिला। जिसके बाद उन्होंने फिर उस जगह की खुदाई की तो एक और सिक्का मिला।

जमीन के अंदर से मिले तीन सोने के सिक्के

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला ने अपने घर पहुंच इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही गांव के सरोज पाल भी खुदाई करने पहुंचे तो उन्हें भी एक सिक्का मिला। इस बीच वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए, जिसके बाद जानकारी पुलिस को हुई। फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों सिक्का को कब्जे में लेते हुए खेत में पुलिस का पहरा लगा दिया। साथ ही इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दे दिया गया है।

0 Response to "आलू के खेत में निकले सोने के सिक्के"

Post a Comment