लखनऊ के आशियाना से आई बहादुरी और हिम्मत की हैरतंगेज़ खबर
आशियाना रिटायर सैन्यकर्मी की पत्नी ने चेन लुटेरों को दांत खट्टे कर दिए। बहादुरी से मुकाबला करते हुए महिला ने बदमाशों को टूटी हुई चेन फेंक कर भागने पर विवश कर दिया। यह वारदात शनिवार दोपहर आशियाना इलाके में हुई। दुर्गापुर निवासी जयप्रकाश एयरफोर्स से रिटायर हुए हैं। शनिवार को उनकी पत्नी घर का सामान लेने के लिए शहीद नगर गई थी। सीमा के मुताबिक वापस आते वक्त बाइक सवार युवक उनका पीछा कर रहे थे। इस बात का आभास होने पर सीमा तेज कदमों से घर की तरफ बढ़ने लगी। तभी पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मार कर उनके गले से चेन खींच ली। लुटेरों के पीछा करने का आभास होने के कारण सीमा ने तुरंत ही चेन खींचने वाले बदमाश का हाथ पकड़ लिया। हिम्मत दिखाते हुए सीमा ने बदमाश को बाइक से नीचे घसीट लिया।
दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। सीमा ने बदमाश के हाथ में मौजूद चेन पकड़ ली। दोनों लोग चेन हासिल करने के लिए भीड़ गए। इस बीच सीमा ने मदद के लिए शोर मचा दिया था। जिस पर राहगीर जमा होने लगे थे। भीड़ को आते देख बदमाश ने धक्का देकर सीमा को गिरा दिया और टूटी हुई चेन लेकर भाग निकला। वहीं, चेन का आधा हिस्सा सड़क पर ही गिर गया था। जिसे सीमा ने उठा लिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी।
0 Response to "लखनऊ के आशियाना से आई बहादुरी और हिम्मत की हैरतंगेज़ खबर"
Post a Comment