-->
लखनऊ का पुराना Restaurant हुआ Seal

लखनऊ का पुराना Restaurant हुआ Seal

 


हाउस टैक्स बकाए के चलते नगर निगम ने  25 से अधिक प्रतिष्ठानों को सील करा दिया। हजरतगंज स्थित रंजन रेस्टोरेंट्स को भी सील कराया गया। इसके पास के रंजन पेट्रोल पंप को भी सील करने का प्रयास किया गया लेकिन बाद में इसे 15 फरवरी तक कि मोहलत दी गई। नगर निगम ने सीलिंग के बाद एक करोड़ रुपए टैक्स की वसूली की। जिन प्रतिष्ठानों ने टैक्स जमा किया उनकी सील खोल दी गईं।

हाउस टैक्स बकाए के चलते नगर निगम ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। देर शाम तक अभियान चला। शाम को ही हजरतगंज स्थित रंजन रेस्टोरेंट तथा पेट्रोल पंप को सील कराने का प्रयास किया गया। रंजन रेस्टोरेंट को अधिकारियों ने सील करा दिया। इस पर करीब 40 लाख हाउस टैक्स बकाया है। सील होने के बाद रेस्टोरेंट्स संचालक ने 10 लाख रुपए जमा कराया। जिसके बाद अधिकारियों ने देर शाम इसकी सील खोल दी।

रंजन पेट्रोल पंप पर भी काफी बकाया है। इसे भी अधिकारी सील कराने के लिए डटे हुए थे। लेकिन पेट्रोल पंप संचालकों ने 15 फरवरी तक की मोहलत मांगी। सप्रू मार्ग पर डायमंड के शोरूम को सील कराने टीम पहुंची। इसकी सीलिंग की कार्यवाही होते ही संचालकों ने टैक्स जमा करने की बात शुरू कर दी। और कुछ ही देर में 10 लाख रुपए हाउस टैक्स जमा करा दिया। जिसके बाद इसे सील से छोड़ दिया गया।

पूरे लखनऊ में करीब 25 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यवाही की गई। नगर निगम के जोन एक के कर अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पूरे लखनऊ में करीब एक करोड़ रुपए की वसूली की गई। सर्वाधिक 50 लाख की वसूली अकेले जोन एक में हुई है। जोन 4 गोमतीनगर में एटलस हॉस्पिटल की शॉप नंबर 9, 12, 15 व 18 को सील किया गया। विराम खंड व विनय खंड में कई अन्य प्रतिष्ठान सील कराए गए। बता दें कि इससे पहले भी नगर निगम इस प्रकार की कार्रवाई करता रहा है।

0 Response to "लखनऊ का पुराना Restaurant हुआ Seal"

Post a Comment