Lucknow Nagar Nigam के सामने खड़े हो गए आम लोग
नगर निगम की केन्द्रीय कार्यशाला के सामने कम्पोस्ट एरिया में बनने वाले कूड़ा डम्पिंग प्वाइंट (ट्रांसफर स्टेशन) पर रविवार को स्थानीय लोग भड़क उठे। बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पेपर मिल वार्ड के सभासद राजेश सिंह गब्बर की अगुवाई में कम्पोस्ट एरिया, नगर आयुक्त कैम्प कार्यालय के बाहर प्रदर्शन हुआ। हंगामा बढ़ता देखकर मौके पर अपर आयुक्त अभय पाण्डेय, जोनल अधिकार सुजीत श्रीवास्तव आदि पहुंचे। हालांकि कूड़ाघर निर्माण प्रक्रिया विरोध के बावजूद कम नहीं हुई।
पेपर मिल वार्ड में करीब 90 हजार लोग रहते हैं। पेपर मिल, जुगौली, विश्वास खण्ड, एल्डिको ग्रीन, भीकमपुर, वाल्मीकिनगर, चक्करपुरवा के लोग दोपहर 11.30 बजे केन्द्रीय कार्यशाला के पास जुटे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कूड़ा प्लांट लगने से सेहत की चिंता बढ़ गई है, इलाके में महामारी फैलने का डर है। बड़ी आबादी के बीच कूड़ा डम्पिंग प्लांट नहीं लगना चाहिए। पार्षद राजेश सिंह ने कहा कि करीब 40 वार्ड का कूड़ा यहां आएगा। इससे स्थानीय लोगों को कई समस्याओं का सामना करना होगा, ऐसे में कूड़ा डम्पिंग प्वाइंट आबादी से दूर बनाया जाए।
0 Response to "Lucknow Nagar Nigam के सामने खड़े हो गए आम लोग"
Post a Comment