-->
सैनिक नगर : Grill काटकर घर में घुसे चोर, परिवार को....

सैनिक नगर : Grill काटकर घर में घुसे चोर, परिवार को....

 

PGI के सैनिक नगर में शनिवार रात डकैतों ने सैन्यकर्मी अरविंद तिवारी के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने अरविंद के परिवार के हाथ पैर बांध दिए। विरोध करने पर एक कमरे में बंद कर सब पर नशीला स्प्रे छिड़क कर बेहोश कर दिया। इसके बाद डकैत करीब डेढ़ घंटे तक घर को खंगालते रहे और अलमारियों में रखे दस लाख के गहने बटोर कर भाग निकले। होश आने पर सैन्यकर्मी के बेटे ने शोर मचाया। जिसके चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। परिवार को बंधन मुक्त करने के बाद पीजीआई पुलिस को वारदात की सूचना दी गई।



खिड़की की ग्रिल काट कर घर में घुसे

सैनिक नगर मकान संख्या 133ए/2 निवासी अरविंद कुमार तिवारी की तैनाती पंजाब के भटिंठा में है। परिवार में पत्नी अनीता तिवारी दो बच्चों के साथ रहती हैं। घर की पहली मंजिल पर अरविंद के छोटे भाई अरुण तिवारी परिवार संग रहते हैं। अनीता के मुताबिक वह बेटे प्रियांशु और बेटी सानिया के साथ कमरे में सो रहीं थीं। रात एक बजे डकैत घर में घुस आए। जिनकी संख्या पांच थी। खटपट की आवाज होने पर अनीता की नींद टूट गई। बदमाशों को घर में देख वह हड़बड़ा गईं। उन्हें उठते देख बदमाशों ने अनीता और उनके बच्चों को दबोच लिया। शोर करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। फिर अनीता, प्रियांशु और सानिया के हाथ पैर बांध दिए।

0 Response to "सैनिक नगर : Grill काटकर घर में घुसे चोर, परिवार को...."

Post a Comment