Election में राजा भैया की संपत्ति देख सभी हैरान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। यूपी की चर्चित कुंडा विधानसभा सीट पर तनातनी के माहौल के बीच शनिवार को राजा भैया ने पर्चा भरा। इसी के साथ राजा भैया की संपत्ति का खुलासा भी हो गया है। दरअसल चुनाव आयोग में दायर हलफनामे के मुताबिक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह की संपत्ति दस साल में नौ गुना बढ़ी है।
कितनी है राजा भैया की चल सम्पति?
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल एक करोड़ 45 लाख 70 हजार 757 रुपये की संपत्ति थी। लेकिन अब 10 साल बाद 2022 के हलफनामे के मुताबिक उनकी चल सम्पति 9 करोड़ 17 लाख 54 हजार 448 रुपये है। राजा भैया के अलावा उनकी पत्नी भान्वी कुमारी सिंह के नाम 3 करोड़ 13 लाख 85 हजार 302 रुपये की चल संपत्ति है।
कुंडा विधायक के पास है साढ़े 3 किलो सोना
शपथ पत्र में बताया कि राजा भैया के पास करीब साढ़े 3 किलो सोना है। इस सोने की कीमत 1 करोड़ 72 लाख 20 हजार बताई गई है। इसके अलावा उनके पास 26 किलो चांदी भी है, जिसकी कीमत 16 लाख 4 हजार 200 है।
0 Response to "Election में राजा भैया की संपत्ति देख सभी हैरान"
Post a Comment