List of Societies sealed in Lucknow
कोविड मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट इलाकों को भी सील करना शुरू कर दिया गया है। सोमवार को कई अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार केस बढ़ने की वजह से ऐसा किया जा रहा है।
इन Apartment के Floor हुए सील
- गोमती नगर में पारसनाथ प्लेनेट ,
- गोमती नगर विस्तार स्थित बेतवा अपार्टमेंट
हालाँकि जिस अपार्टमैंट ज्यादा केस निकल रहे हैं। वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाकर टेपिंग की जा रही है। हालांकि इसमें अपार्टमैंट को सील सील नहीं किया जाएगा। जिस फ्लोर पर संक्रमित निकला है केवल वह ही हिस्सा कंटेनमेंट जोन में आएगा
सबसे ज्यादा मरीज अलीगंज इलाके में है। यहां अब तक करीब 300 से ज्यादा केस हैं। इसके बाद आलमबाग में एक्टिव मरीजों की संख्या ज्यादा है। हालांकि अभी तक कहीं भी गंभीर मरीज नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में आवागमन पर कोई रोक नहीं है। शुक्रवार को लखनऊ में 577 एक्टिव मरीज मिले थे।
एक मरीज मिलने पर भी कंटेनमेंट जोन बनेगा
मौजूदा समय एक मरीज निकलने पर भी कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। सीएमओ डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि अभी 972 कंटेनमेंट जोन है। नगर निगम को यहां हॉटस्पॉट और नोटिस बनाने का निर्देश दे दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसकी पूरी सूची नगर निगम को दी जा रही है। उनके आधार पर कार्रवाई हो रही है।
0 Response to "List of Societies sealed in Lucknow"
Post a Comment