-->
महिला ने Rape का किया विरोध तो उसके बेटे को ही लेकर भाग गया आरोपी

महिला ने Rape का किया विरोध तो उसके बेटे को ही लेकर भाग गया आरोपी


 एक शोहदे ने महिला से संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाया। महिला ने इनकार कर दिया तो उसके तीन साल के बेटे को अगवा कर लिया और परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी। महिला की गुहार पर वन स्टॉप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) व गोमतीनगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन साल के मासूम को दुबग्गा से सुरक्षित बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। 

गोमतीनगर विस्तार में एक राज मिस्त्री अपने परिवार के साथ रहता है। राज मिस्त्री की पत्नी को उसका ही एक परिचित गोलू कई महीनों से परेशान कर रहा था। वह आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और विरोध पर धमकाता था। शनिवार दोपहर राज मिस्त्री काम पर गया था। उसकी पत्नी तीन साल के मासूम बेटे के साथ घर पर थी। इसी बीच गोलू घर में घुसा। उसने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला के तीन साल के बेटे को अगवाकर धमकी देकर भाग गया। 

समाजसेवियों के जरिए वन स्टॉप पहुंची पीड़िता 

मामले की जानकारी इलाके में रहने वाले अरुण प्रताप सिंह व पीयूष दुबे को हुई। दोनों समाजसेवी हैं। दोनों ने तत्काल वन स्टॉप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) की प्रशासनिक अधिकारी अर्चना सिंह से शिकायत की। वन स्टॉप सेंटर ने योगिता, अमृता और महिला सिपाही नीलम की रेस्क्यू टीम बनाई। इसके बाद राज मिस्त्री की पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि गोलू पड़ोस में ही रहता था। अब कृष्णानगर इलाके में स्थित आशा राम बापू आश्रम के पास कहीं रहता है। रेस्क्यू टीम ने छापा मारा तो वहां नहीं मिला। इसके बाद गोलू की लोकेशन वीआईपी रोड स्थित आसूदाराम आश्रम के पास मिली। टीम वहां पुलिस के साथ पहुंची। गोलू वहां से भी भाग निकला। देर रात गोलू की लोकेशन दुबग्गा में मिली। टीम ने वहां छापा डाला तो गोलू पकड़ा या। गोलू के पास से ही राजमिस्त्री के तीन साल के बेटे को बरामद कर लिया गया। गोमतीनगर विस्तार थाने में आरोपी गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा के मुताबिक, आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

0 Response to "महिला ने Rape का किया विरोध तो उसके बेटे को ही लेकर भाग गया आरोपी"

Post a Comment