-->
Area Wise list for Corona Cases in Lucknow

Area Wise list for Corona Cases in Lucknow

 राजधानी में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा कोरोना का कहर अलीगंज में बरपा है। यहां 118 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। चिनहट में 80 लोग वायरस की जद में हैं। करीब साढ़े सात माह बाद इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। इसमें 354 पुरुष और 223 महिलाएं शामिल हैं। 20 से 25 संक्रमितों की उम्र 18 साल से कम की है। 18 मरीज ठीक हुए हैं।

लखनऊ में सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 1718 सक्रिय मरीज हैं। शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी वायरस बढ़ रहा है। सरोजनीनगर में 69 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। गोसाईंगंज में सात लोग पॉजिटिव हैं। काकोरी में चार लोग संक्रमित मिले हैं। मोहनलालगंज, मलिहाबाद में दो-दो लोग पॉजिटिव हैं।

इंदिरानगर में 51 लोग संक्रमित मिले हैं। सिलवर जुबली के आस-पास के लोगों में 41 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई। आलमबाग क्षेत्र में 39 लोग बीमारी की जद में आ गए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रोजाना 15 से 17 हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। सर्दी-जुकाम व बुखार जैसे लक्षण नजर आने पर जांच कराएं। लक्षण नजर आने पर खुद को आईसोलेट करें।

कांटेक्ट ट्रेसिंग में 168 संक्रमित मिले

मरीज के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 168 संक्रमित कांटेक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। इसके अलावा 114 लोगों ने सर्दी-जुकाम, गले में दर्द और बुखार के लक्षण आने पर जांच कराई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 89 ऐसे संक्रमित है जिनका यात्रा का इतिहास मिला है। इन सभी के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। नमूने केजीएमयू भेजे गए हैं।

अलीगंज 118

चिनहट 80

सरोजनी नगर 69

इंदिरा नगर 51

सिल्वर जुबली 41

आलमबाग 39

एनके रोड 29

रेड क्रास 27

टूड़ियागंज 23

3 Responses to "Area Wise list for Corona Cases in Lucknow"

  1. A support group is also a place to contribute, so that you might reach out to help others, and in so doing you might lift yourself up as well. Contributing is a good way to increase your sense of meaning and purpose in life, and to make use of all that you have learned on your journey through a difficult experience. NDIS Providers Kingscliff

    ReplyDelete
  2. Surprisingly, online learning often fosters greater student interaction and collaboration than a traditional classroom setting Online cna program California

    ReplyDelete