-->
इतना ग़ुस्सा की सिपाही का कान ही काट लिया

इतना ग़ुस्सा की सिपाही का कान ही काट लिया

 


ठाकुरगंज में बुधवार रात दो पक्षों के झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस व होमगार्ड को स्थानीय लोगों ने ही घेर लिया। विरोध करने पर एक दम्पति ने सिपाही का कान दांत से काटकर अलग कर दिया।



सिपाही ने थाने से मदद मांगी पर देर तक पुलिस नहीं पहुंची। किसी तरह सिपाही भीड़ के बीच से निकल कर थाने पहुंचा। इसके बाद ही यहां से पुलिस मौके पर गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिपाही ने मौके पर पहुंचते ही दोनों पक्षों को गालियां देना शुरू कर दिया था। इससे ही नाराज होकर स्थानीय लोगों ने सिपाही को घेर लिया था। 

एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक यूपी-112 पर बुधवार रात को हुसैनबाड़ी में मारपीट की सूचना मिली थी। इस पर कुछ दूरी पर ही मौजूद सिपाही राहुल श्रीवास्तव होमगार्ड नितिन त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे। यहां दो पक्ष मारपीट करते दिखे। होमगार्ड नितिन ने बताया कि कमलेश यादव, उसकी पत्नी का दूसरे पक्ष के शैलेन्द्र सिंह से झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष से कई लोग जुटे हुये थे। इसी दौरान कमलेश धारदार हथियार लेकर निकला तो सिपाही राहुल ने उससे हथियार छीन कर फेंक दिया। इस पर कमलेश और उसकी पत्नी नीतू ने राहुल को जमीन पर गिरा दिया। कमलेश व उसकी पत्नी ने राहुल का कान काट डाला। कान का कुछ हिस्सा अलग हो गया।

0 Response to "इतना ग़ुस्सा की सिपाही का कान ही काट लिया "

Post a Comment