
क्या CM योगी का ये फ़ैसला बचा पाएगा 5000 परिवारों को?
उत्तर प्रदेश जल निगम [UP Jal Nigam] अब हमेशा के लिए बंद [Closed] होने जा रहा है, September 2020 से ही निगम के सभी कर्मचारीयो को वेतन व पेन्शन नहीं मिला है, जिसके बाद 16 Feb 2021 से निगम के कर्मचारीयो धरना प्रदर्शन कर CM योगी से अपने बच्चों व परिवार को कैसे पाले इसका जवाब माँग रहे थे।
इसको देखते हुए आज योगी सरकार ने एक बहुत ही अहम फ़ैसला लेते हुए जल निगम को हमेशा के लिए बंद करने का फ़ैसला सुना दिया है।
क्यूँ नहीं मिल रहा वेतन?
निगम के MD राम सनेही यादव ने बताया कि जल निगम प्रशासन का सरकार पर 2100 करोड़ रुपए बकाया है, जिसमें से सरकार ने 1653.9 करोड़ रुपए की देनदारी स्वीकारी भी है। 22 फरवरी, 2021 के दिन मुख्यमंत्री ने जल निगम की समीक्षा बैठक में इस पैसे को देने के लिए मुख्य सचिव को निर्देशित किया था लेकिन अभी तक कोई पैसा प्राप्त नहीं हुआ है।
क्या होगा 5000 कर्मचारीयो का?
नए Revival Plan के मुताबिक़ अब निगम के सभी 5000 कर्मचारीयो को अब पंचायती राज [Jal nigam now in Panchayat Raj] और नगर निकायों[Jal Nigam Now in Nagar Nigam] के कर्मचारी के साथ समायोजन [Merger] किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसका मतलब है की अब पंचायत(गाँव में) और नगर निकाय (शहर में) इन कर्मचारियों से काम कराएगे और साथ हाई वेतन भी देंगे।
0 Response to "क्या CM योगी का ये फ़ैसला बचा पाएगा 5000 परिवारों को?"
Post a Comment