-->
दो दिन पहले ही मुझसे बोला था की जून में आऊँगा, तुम दावा समय से खाना : माँ

दो दिन पहले ही मुझसे बोला था की जून में आऊँगा, तुम दावा समय से खाना : माँ

 दो दिन पहले की ही बात है...जब भइया का फोन आया था। कह रहा था, मम्मी फोन करना भूल गया था। तुम दवा जरूर ले लेना। कब आओगे बेटा, मम्मी जून में छुट्टियां लेकर आऊंगा। ये ही बातें तो फोन पर हुई थीं, कहते हुए मां समता देवी फफक पड़ती हैं। पास खड़ी तीनों बहनों की आंखें भी नम हो जाती हैं। घर के बाहर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ था। बीच-बीच में उठती परिवारजन की सिसकियां कैंट के सन्नाटे को चीर रही थीं।


महाराष्ट्र में पुणे के पास स्थित अहमदनगर रेंज में तैनात लखनऊ के तोपखाना बाजार निवासी जवान अश्विनी कुमार शनिवार को शहीद हो गए। वह आम्र्ड रेजीमेंट के जवान थे। उनकी शहादत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। शहीद अश्विनी कुमार के पिता अनिल कुमार मध्य कमान में सिविल डिफेंस के कर्मचारी हैं। मां समता देवी के अलावा तीन बहनें मानसी, खुशी और रिया का रो-रोकर बुरा हाल था। मां ने बताया कि तबीयत के बारे में पूछ रहा था। कुशलक्षेम पूछने के बाद आने का वादा किया था। कह रहा था, बस एक प्रशिक्षण के लिए अहमदनगर आया हूं। यहां मेरी टेक्निकल ट्रेनिंग होगी। लेकिन, क्या पता था शनिवार शाम को यह मनहूस खबर सुनने को मिलेगी। यह कहते ही वह फफकने लगती हैं। बेसुध मां को बहन मानसी संभालती हैं। आंखें नम थीं। हाथ में चोट लगी थी। कुरेदने पर वह कहती हैं कि यह सुनकर यकीन नहीं हुआ था। शीशे पर हाथ मारा और हाथ में चोटिल हो गया।

Source- Dainik Jagran

0 Response to "दो दिन पहले ही मुझसे बोला था की जून में आऊँगा, तुम दावा समय से खाना : माँ "

Post a Comment