
Buy a New Car or get Ready to pay Green Tax
अब पुराने वाहनों पर लगाया जाएगा ग्रीन टैक्स टैक्स
बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार जल्द ही एक नई नीति लेकर आ रही है, जिसे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पास कर दिया है।
हालांकि अभी विभिन्न राज्यों से इस प्रस्ताव पर मंजूरी मांगी गई है, राज्य से मंजूरी मिलने के बाद यह प्रावधान अधिसूचित कर दिया जाएगा।
क्या है ग्रीन टैक्स?
इस Tax के अंतर्गत 8 वर्ष पुराने वाहनों पर फिटनेस सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के समय रोड टैक्स का 25 फ़ीसदी तक ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा।
यह Tax निजी वाहनों पर भी 15 साल के बाद Vehicle रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने पर वसूला जाएगा।
हालांकि कृषि वाहनों तथा सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर कुछ छूट मिलेगी।
क्या होगा टैक्स का मापदंड?
ग्रीन टैक्स वाहन के ईंधन तथा उसके टाइप पर लिया जाएगा। स्ट्रांग हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक, वैकल्पिक ईंधनों मसलन सीएनजी, इथेनॉल या एलपीजी से चलने वाले वाहनों को छूट मिलेगी.
क्या होगा ग्रीन टैक्स से जमा राशि का?
ग्रीन टैक्स का एक अलग नया अकाउंट बनाकर यह राशि प्रदूषण नियंत्रण में उपयोग किया जाएगा।
इस प्रावधान को 1 अप्रैल 2022 से लागू किया जा सकता है।
0 Response to "Buy a New Car or get Ready to pay Green Tax"
Post a Comment