-->
80 साल में पहली बार इतना नुकसान सह रहा है China

80 साल में पहली बार इतना नुकसान सह रहा है China



चीन में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से तकरीबन 725 लोगों की मौत हो गई या वे लापता हैं, वहीं मध्य हुबेई प्रांत में अब भी लगभग ढाई लाख लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। चीन के इतिहास में एसी बाढ़ आज से ८० साल पहले आइ थी।




 हुबेई प्रांत में तिआनमेन नगर की सरकार ने बताया कि 18 से 20 जुलाई के बीच लगातार हुई मूसलाधार बारिश की वजह से 4 Cr से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 10 बड़े शहर जलमग्न हो गए हैं।

Image of Wuhan City by CNN
आपको बता दे की चीन में कई दशकों से एसी बाढ़ कभी नहीं आइ है, सरकार इस आपदा  के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थी। इस आपदा में China का Wuhan शहर भी जलमग्न हो चुका है।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि बचाव कार्य के लिए 500 से ज्यादा सैनिक, 1,000 लोग और 62 स्पीडबोट भेजी गई हैं, जबकि नदी के किनारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10,000 से अधिक लोगों को भेजा गया है।



हुबेई प्रांत में कम से कम 114 लोगों की मौत हो चुकी है और 111 अन्य लापता हैं। स्थानीय प्रशासन ने करीब 3.10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बाढ़ और बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ जिसकी वजह से 52,900 घर ढह गए जबकि 155,000 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 700,000 हेक्टेयर से ज्यादा की फसल तबाह हो गई, जिससे अर्थव्यस्था को सीधे 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।




बाढ़ से शिन्गताई शहर का दाशिआन गांव सर्वाधिक प्रभावित हुआ है जो बुधवार को बाढ़ आने बाद जलमग्न हो गया था। इसके बाद गांव लगभग खाली हो चुका है। यहां कम से कम आठ ग्रामीणों की मौत हुई है और एक लापता है।

आपको बता दे की चीन में कई दशकों से एसी बाढ़ कभी नहीं आइ है, सरकार इस आपदा  के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थी। इस आपदा में china का wuhan शहर भी जलमग्न हो चुका है।



1 Response to "80 साल में पहली बार इतना नुकसान सह रहा है China "

  1. Bhagwan Shing Fing aur uske Communist party ke dwara kiye gaye Chinese Virus se related kiye gaye kookarmon ki saja aam Chiniyon ko naa de!

    ReplyDelete