-->
TikTok बनाने के लिए जला डाला तिरंगा

TikTok बनाने के लिए जला डाला तिरंगा



उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ लड़के TikTok Video बनाने के लिए तिरंगा को जला डाले और साथ में देश विरोध में नारे भी लगाए। वहां से गुजर रहे दो युवकों ने जब इनका विरोध किया तो इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। यह देख आस पड़ोस के कुछ लोग मदद के लिए भागे और एक आरोपी को दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई।


पूरा मामला समझे 

बाजार खाला कोतवाली के इंस्पेक्टर के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी रविकांत शाम को टिकैतराय तालाब कालोनी के अंदर साइकिल चला रहे थे तभी उन्होंने देखा कि चार लड़के मोबाइल पर विडीओ बना रहे है और पीछे राष्ट्रीय ध्वज जल रहा हैं। 

जब उन्होंने नबालिको को टोका तो वे लोग मारपीट करने लगे। रविकांत की मदद के लिए वहां से गुजर रहे रूपेश गुप्ता आ गए। 
इन लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया मगर बाकी साथी भाग निकले इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 



नबालिक है आरोपी 

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है। पकड़ा गये आरोपी की उम्र 15 साल बताई जा रही है है। पुलिस ने रविकांत की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है। आरोपी ने बताया कि आरोपी और उसके साथी टिकटॉक पर वीडियो बना रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी सपा के एक नेता का रिश्तेदार है। उसके पकड़े जाने की खबर मिलते ही कई लोग पुलिस स्टेशन पहुंच गए जिसके बाद हालात दोनो सम्प्रदाय के बीच बहस  होता देख  और पुलिस बल बुला लिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया और उसके अन्य तीन साथियों की तलाश की जा रही है।

इस ख़बर के फैलते ही इलाक़े में तनाव बड़ गया है साथ ही शहर व देश के लोग काफ़ी ग़ुस्से में है। इस मामले के बाद लोगों का टिकटोक पर ग़ुस्सा फिर से बड़ गया है और लोगों ने सरकार से TikTok  को भारत में बैन करने की माँग की है।

News Source - Hindustan

<

0 Response to "TikTok बनाने के लिए जला डाला तिरंगा "

Post a Comment