![नहीं थम रहा कोरोना ,लखनऊ का ये भी हॉस्पिटल हुआ बंद नहीं थम रहा कोरोना ,लखनऊ का ये भी हॉस्पिटल हुआ बंद](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_zSPLFYzpkuiiKryr6bpnHThH7j-YEQMwSDWgFokcN9bBhAiUfWxNU_wFXWZzV-GS8acg89YGETGXfQchdox3WxHkON4SFcc-aXYVnSLef_LqqVTYm7B8V8LHQHKzePvd18Nr1CZm9_6w/s640/%25E0%25A4%25B6%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25AE+%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25A8%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25AD%25E0%25A5%2582%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25BF+%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25A5+%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B7%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0+%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%259F+%25E0%25A4%2595%25E0%25A4%25BE+LOGO+%25E0%25A4%259C%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%2580+%252C+%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%2596%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25AF%25E0%25A5%2587+%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2588%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE+%25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%2588+LOGO.png)
नहीं थम रहा कोरोना ,लखनऊ का ये भी हॉस्पिटल हुआ बंद
लखनऊ : शहर में कोराेना का संक्रमण नहीं थम रहा है। हर रोज नए मरीजों पर वायरस हमला कर रहा है।
गुरुवार को डॉक्टर दंपति की बुजुर्ग मां समेत दो में कोरोना की पुष्टि हुई है।
ऐसे में निशात अस्पताल में भर्ती बंद कर दी गई है। वहीं स्टाफ को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है।
मॉडल हाउस निवासी डॉक्टर दंपति लालबाग स्थित निशात अस्पताल में कार्यरत हैं। उनकी 90 वर्षीय मां को चार दिन से बुखार-जुकाम था। बुधवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। डॉक्टर पुत्र के मुताबिक सुबह छह बजे निशात अस्पताल के आइसीयू में ले गए। यहां से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर िदया गया। कोविड-19 के संदिग्ध लक्षण होने पर निजी पैथोलॉजी जांच के लिए सैंपल भेजा गया। रात साढ़े ग्यारह बजे रिपोर्ट आई।
सीएमओ कार्यालय सूचना दे दी गई।
वहीं साढ़े ग्यारह बजे बुजुर्ग मरीज को पीजीआइ शिफ्ट किया गया। इसके अलावा फूलबाग निवासी 28 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस मरीज को लोकबंधु शिफ्ट किया गया। दोनों मरीजों की जांच निजी पैथोलॉजी में हुई है।बुजुर्ग मरीज का बेटा फिजीशियन है। वहीं बहू स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा घर में 11 सदस्य हैं। रात साढ़े ग्यारह बजे रिपोर्ट आई। इस दौरान सभी सदस्यों की नींद उड़ गई। आनन-फानन खुद को एक-एक कमरे में क्वारंटाइन कर लिया। कारण, बुजुर्ग मां के संपर्क में आए लोगों में संक्रमण एक-दूसरे से न फैले। वहीं सीएमओ की टीम अगले दिन 10 बजे के बाद घर पहुंची। वहीं साढ़े ग्यारह बजे के करीब मरीज को पीजीआइ शिफ्ट कराया गया। बुजुर्ग मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।
निशात अस्पताल के निदेशक डॉ. तौसीफ के मुताबिक अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। 35 बेड के अस्पताल में सिर्फ एक मरीज भर्ती था, जिसे िडस्चार्ज कर दिया गया। वह पूरी तरह ठीक था, संक्रमित मरीज के संकर्प में भी नहीं आया था। वहीं रात का 13 के करीब मौजूद स्टाफ को क्वारंटाइन में कर िदया गया। अस्पताल में मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई है। वहीं डिस्चार्ज िकए गए मरीज को रात का स्टाफ ही देख रहा था, लिहाजा उसे क्वारंटाइन क्यूं नहीं किया गया। यह भी सवालों के घेरे में है।वहीं फूलबाग निवासी संक्रमित महिला के यहां आठ लोगों के सैंपल जुटाए गए।
सभी का स्वैब सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया है। ऐसे में मॉडल हाउस व फूलबाग में हड़कंप रहा।राजधानी में मरीजों की संख्या 221 हो गई है। इसमें लखनऊ के 140 मरीज हैं। शेष मरीज विभिन्न जनपदों के हैं। वहीं अब तक साढ़ामऊ अस्पताल से 54, केजीएमयू से 12, निजी कॉलेज से छह, लोहिया संस्थान से 10, पीजीआइ से एक, कमांड से दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
शहर में 13 अप्रैल से लगातार कोरोना के मरीज आ रहे हैं। 18 दिन से वायरस की चेन बरकरार है। हर रोज नए मामले आ रहे हैं। एक भी दिन ब्रेक नहीं हुआ है। वहीं हेल्थ टीम स्क्रीनिंग, सैंपलिंग व कांटेक्ट तलाशने में हीलाहवाली कर रही है। कई मरीजों में वायरस का सोर्स अभी तक पता नहीं किया जा सकता है।
0 Response to "नहीं थम रहा कोरोना ,लखनऊ का ये भी हॉस्पिटल हुआ बंद "
Post a Comment